फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चुनाव पेज एक लीड

Thu, 11 May 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बैलेट पेपर का मिलान करते कर्मी। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 1.40 लाख मतदाता बृहस्पतिवार को निकायों की सरकार चुनेंगे। पांच निकायों में 162 बूथों पर मतदान कराने के लिए बुधवार को तीन जगहों से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू होगा। डीएम ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार से बुधवार को नगर पालिका के 104 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए मतदान कार्मिकों को सुबह सात बजे रवानगी स्थल पर बुलाया गया था। सभागार परिसर में सबसे पहले मतदान कार्मिकों को बूथों का ड्यूटी पत्र वितरित किया गया।


इसके बाद चुनाव सामग्री के वितरण काउंटर से पोलिंग पार्टियों को चुनावी किट व बैलेट बॉक्स उपलब्ध कराया गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी व चुनाव सामग्री वितरण का जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, प्रेक्षक राजाराम, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक समेत अन्य ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें