फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का प्रयास करते चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट का प्रयास करते चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

क्रासर
एक पिस्तौल, तीन तमंचा व एक कार बरामद

गौरीगंज। जगदीशपुर पुलिस को बुधवार शाम करीब पांच बजे बड़ी सफलता मिली। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मिश्रौली मोड़ के समीप खड़े ट्रक के चालक व क्लीनर से लूट का प्रयास कर रहे बदमाशों को पुलिस ने रोका तो एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने हवाई फायर किया तो बदमाश भागने लगे। एसओ के साथ मौजूद पुलिस ने भाग रहे चार बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया। बदमाशों के पास से एक पिस्तौल, तीन तमंचा, आठ जिंदा कारतूस, दो खाली खोखा, एक कार व मोबाइल बरामद हुआ है। पकड़े गए लोगों की पहचान थाना बाजार शुकुल के गांव लखनीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार मौर्य, जिला बाराबंकी के थाना जैदपुर के गांव बाबा का पुरवा निवासी सुखदेव, इसी जिले के थाना सफदरगंज के गांव पहाड़पुर निवासी लवकुश वर्मा तथा इसी जिले के थाना रामसनेही घाट के गांव अहिरन का पुरवा निवासी शेष कुमार यादव के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में मीडिया से मुखातिब एसपी ने इसका खुलासा करते हुए पुलिस टीम को दो हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें