फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम और आशाओं को किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
एएनएम और आशाओं को किया गया जागरूक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-29
अमेठी। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत क्षेत्र में तैनात एएनएम, आशा व आशा संगिनी को जागरूक किए जाने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय की अध्यक्षता में क्षेत्र में तैनात एएनएम, आशा व आशा संगिनी को जागरूक करने के लिए एक बैठक हुई। बैठक में मौजूद स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर परिवार नियोजन के संबंध में महिलाओं को जागरूक करने को कहा गया। साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री वितरित करने तथा नसबंदी के लिए महिलाओं को प्रेरित करने को कहा गया। बैठक में मदर संस्था की ओर से आए जीएम यादव ने भी महिलाओं को तमाम जानकारियां दीं। इस मौके पर मनोज कुमार पटेल, बीपीएम लालमणि तिवारी सहित एएनएम व आशाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें