फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने बदला राजकीय मॉडल स्कूलों का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने बदला राजकीय मॉडल स्कूलों का नाम
विज्ञापन

गौरीगंज। योगी सरकार ने अखिलेश सरकार में स्वीकृत राजकीय मॉडल स्कूलों का नाम बदल दिया है। अब यह स्कूल पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के रूप में जाने जाएंगे। सरकार के फैसले के बाद इस संबंध में सचिव माध्यमिक शिक्षा की ओर से भेजी गई आदेश की प्रति भी डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के नहीं होने से मध्यम वर्ग खास कर बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जाती थीं। इसे देखते हुए पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार ने बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए ब्लॉक स्तर पर राजकीय मॉडल स्कूल खोलने का निर्णय लिया था। उनकी ओर से जिले में कुल तीन के साथ पूरे प्रदेश में 166 राजकीय मॉडल स्कूलों की स्वीकृति दी गई थी। स्वीकृत मॉडल स्कूलों का संचालन शिक्षण सत्र 2017-18 में एक जुलाई से प्रारंभ भी हो चुका है। हालांकि स्कूलों का संचालन शुरू होने से एक दिन पूर्व ही प्रदेश की योगी सरकार ने इनका नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कर दिया। सरकार के निर्णय के बाद सचिव माध्यमिक शिक्षा की ओर से शुक्रवार देर शाम आदेश की प्रति डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध भी करा दी गई। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने आदेश की पुष्टि करते हुए कहा कि विद्यालयों पर लगे बोर्ड में अब सरकार की ओर से बदले गए नाम का अंकन कराया जाएगा। कहा कि इन स्कूलों के अभिलेखों में भी नया नाम दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें