फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 37 केंद्रों के नाम कटे, 12 नए परीक्षा केंद्र प्रस्तावित

Tue, 28 Nov 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड के 37 परीक्षा केंद्रों के नाम काट दिए गए हैं। इस बार सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 12 नए परीक्षा केंद्रों के नाम प्रस्तावित किए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर परीक्षा-2024 के लिए अपलोड सूची में 107 केंद्रों के नाम प्रस्तावित हैं। गौरतलब है कि 2023 की परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 132 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन



वहीं सोमवार शाम पांच बजे तक परीक्षा केंद्रों को लेकर जिले के छात्र, अभिभावकों और विद्यालय संचालकों की 106 ऑनलाइन आपत्तियां डीआईओएस कार्यालय पहुंचीं। सोमवार रात 12 बजे तक आपत्तियां भेजने के लिए समय निर्धारित था। इसके बाद आने वाली आपत्तियों पर विभागीय अधिकारी विचार नहीं करेंगे।

सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होने पर जानकारी के अभाव में कुछ लोग डीआईओएस कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे। उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। मंगलवार को प्राप्त आपत्तियां खोली जाएंगी। इन आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिलास्तरीय समिति करेगी। आपत्तियों के निस्तारण की रिपोर्ट डीआईओएस द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन



ऑनलाइन 106 आपत्तियां आई
सोमवार तक 106 आपत्तियां आई हैं। सोमवार रात 12 बजे के बाद आने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। मंगलवार को प्राप्त आपत्तियां खोली जाएंगी। समिति आपत्तियों का निस्तारण कर रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इस बार 12 नए केंद्रों के नाम प्रस्तावित हैं जबकि 37 पुराने केंद्रों के नाम काटे गए हैं।
विज्ञापन

-रविशंकर, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें