बच्चों ने ली शपथ, बनेंगे संस्कारवान
क्रासर-
सरस्वती शिशु मंदिर का शपथ ग्रहण समारोह
फोटो संख्या- 1
अमर उजाला ब्यूूूरो
सुल्तानपुर। शहर के सिरवारा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को शिशु भारती व बाल भारती का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्तिका पांडेय को अध्यक्ष व श्रेया पांडेय को मंत्री बनाया गया। प्रशांत दुबे को सेनापति बनाया गया। मनोनीत पदाधिकारियों ने संस्कार व अनुशासन के साथ पद की जिम्मेदारी निर्वहन करने का संकल्प लिया। मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर सिरवारा रोड में शिशु व बाल भारती का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में वर्तिका पांडेय को शिशु भारती का अध्यक्ष व श्रेया पांडेय को मंत्री मनोनीत किया गया। बाल भारती की अध्यक्ष आस्था उपाध्याय व प्रधानमंत्री ओम नरायन पांडेय को बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अकबाल पांडेय ने की। मुख्य अतिथि गोपाल तिवारी ने दायित्वबोध के साथ संस्कारवान व कुशल नागरिक बनने के बारे में बच्चों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अभयदत्त पाठक व लल्लन गिरि ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।