फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर ग्राम
विज्ञापन

रोजगार सेवकों का धरना
क्रासर
खंड विकास अधिकारी को दिया सीएम को संबोधित ज्ञापन
फोटो संख्या-32
अमर उजाला ब्यूरो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवकों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष उमेशचंद्र तिवारी के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय पर धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान होने वाली जनसभाओं में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि सूबे में उनकी सरकार बनने के बाद ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाया जाएगा। सरकार बनने के 100 दिन बीत जाने के बाद भी रोजगार सेवकों को कोई पूछने वाला नहीं है। रामकेवल गौतम ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली सूबे की सरकार हर मोर्चें पर विफल होती नजर आ रही है। धरने के बाद संघ ने ऽवादा याद दिलाओ रैलीऽ के माध्यम से सीएम को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर पवन मिश्रा, सर्वेश तिवारी, सीता देवी, जुनैद अहमद, देवानंद, इरफान, रामधीरज, बदलू प्रसाद, विनोद कुमार समेत कई ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें