उमस भरी गर्मी से राहत नहीं
फोटो संख्या-8
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले भर में सोमवार को सुबह के मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर के समय तेज धूप होने लगी। शाम तक तेज धूप व गर्मी होने से लोग परेशान रहे। इस दौरान बीच-बीच में आसमान में बादल हो जाने पर लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिल गई। पुरवा हवा चलने से लोगों को फिर उमस भरी गर्मी से दिक्कतें हुई। पखवारे भर से बारिश नहीं होने से किसानों के खेतों में पानी के अभाव में धान की फसल सूखने लगी हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी आसमान में हल्के बादल रहने और उमस भरी गर्मी का अनुमान लगाया है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।