लंभुआ। बाबा जनवारीनाथ धाम में रविवार को 11 हजार दीप जल उठे। बाबा जनवारीनाथ धाम सेवा संस्थान व रामकिशोर चैरिटेबल संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पिछले कई वर्षों से इस दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य यजमान व किठौली निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह ने सपरिवार गर्भ गृह में सायं पांच बजे पूजन किया। मंगला आरती के प्रधान आचार्य पं. रविशंकर शुक्ल के नेतृत्व में पुरोहितों की टोली ने विधि-विधान से पूजन कराया। पुरोहित विपिन शुक्ला व सौरभ मिश्र ने रुद्राष्टक का पाठ किया। इसके बाद शिवभक्तों ने पूरे परिसर में रखे दीप प्रज्ज्वलित किए। इस दौरान रणवीर सिंह, प्रमोद मिश्र, रमाशंकर मिश्र, बृजेश सिंह, संतोष पांडेय, विपिन सिंह, शिवांश शुक्ल आदि मौजूद रहे।