सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ लैब की जांच में 10 केस पाए गए हैं।
जिले में कराए गए 2091 लोगों के एंटीजन टेस्ट में एक मरीज पाया गया है। ट्रॉमा सेंटर व होम आइसोलेशन से आठ मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। (संवाद)