फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो राउंड में 13 टेबलों पर होगी नगर पालिका के 104 बूथों की गणना

Sat, 13 May 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन मंडी परिसर अमहट में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना
विज्ञापन

पहले राउंड में 13 व दूसरे राउंड में 12 वार्डों की होगी काउंटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। नवीन मंडी परिसर में शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद पद के चुनाव की मतगणना की जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। मतगणना के लिए 13 टेबल लगाए गए हैं। इनमें 104 बूथ पर पड़े मतों की गणना की जाएगी। पहले राउंड में 13 व दूसरे राउंड में 12 वार्डों की गणना की जाएगी।
शनिवार को सुबह आठ बजे से मंडी परिसर में मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को नगर पालिका में 104 बूथों पर हुए मतदान की गणना होगी। इसके लिए मंडी परिसर में 13 टेबल लगाए गए हैं। पहले चक्र में वार्ड संख्या एक से लेकर 13 तक 52 बूथों की मतगणना होगी। दूसरे राउंड में 14 से 25 नंबर वार्ड तक 53 से 104 बूथों की मतगणना की जाएगी। मतगणना के लिए 104 मत पेटिकाएं हैं।
विज्ञापन

इनसेट-
दो टेबलों पर पांच राउंड में होगी कादीपुर नगर पंचायत चुनाव की गणना
कादीपुर। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर विकास खंड मुख्यालय में नगर पंचायत कादीपुर के निकाय चुनाव की मतगणना की जाएगी। यहां दो टेबलों पर पांच राउंड में मतगणना होगी। पहले राउंड में वार्ड संख्या एक व दो, दूसरे राउंड में तीन व चार, तीसरे राउंड में पांच व छह, चौथे राउंड में सात व आठ और पांचवें राउंड में वार्ड संख्या नौ व 10 की गणना होगी। कुल 10 मतपेटिकाओं की गणना होगी।

छह राउंड में होगी दोस्तपुर के 11 वार्डों की गणना
कादीपुर। दोस्तपुर नगर पंचायत के निकाय चुनाव की मतगणना नगर पंचायत कादीपुर के कम्युनिटी सेंटर पर की जाएगी। दो टेबलों पर छह राउंड में 11 वार्डों की मतगणना की जाएगी। पहले राउंड में वार्ड संख्या एक व दो, दूसरे राउंड में वार्ड संख्या तीन व चार, तीसरे राउंड में पांच व छह, चौथे राउंड में सात व आठ, पांचवें राउंड में नौ व 10 और छठवें राउंड में वार्ड संख्या 11 की मतगणना होगी। यहां पर कुल मतपेटिकाओं की संख्या 15 है।
विज्ञापन


लंभुआ नगर पंचायत की पांच तो चार राउंड में पूरी होगी कोइरीपुर की मतगणना
लंभुआ (सुलतानपुर)। लंभुआ व कोइरीपुर नगर पंचायत की मतगणना शनिवार को तहसील के दोनों सभागार में होगी। लंभुआ नगर पंचायत में कुल चार मेज लगाई गई हैं। इसमें तीन मेज पर मतगणना की जाएगी। एक राउंड में तीन वार्ड की मतगणना होगी। प्रत्येक मेज पर आठ-आठ कर्मचारी लगाए जाएंगे। एक मेज पर अध्यक्ष व सदस्य के आरओ रहेंगे। चार मतगणना कर्मचारी अध्यक्ष व चार कर्मचारी सदस्य पद के मतों की गिनती करेंगे। कोइरीपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद की मतगणना के लिए चार मेज लगाई गई है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व उनके एजेंट मतगणना शुरू होने के पहले प्रवेश करेंगे। तहसीलदार अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि सदस्य पद के प्रत्याशी व उनके एजेंट का वार्ड वार प्रवेश होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें