फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबंदी व हड़ताल पर उतरे सहकारी समिति सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाबंदी और हड़ताल पर
विज्ञापन

उतरे सहकारी समिति सचिव
क्रासर
एआर कोऑपरेटिव कार्यालय में शुरू हुआ धरना

फोटो संख्या-23
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शासन की उपेक्षा से आजिज जिले की साधन सहकारी समितियों के सचिवों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। उत्तर प्रदेश साधन सहकारी समिति कर्मचारी संघ के आह्वान पर एकत्र सचिवों ने सहकारी समितियों में तालाबंदी कर जिला मुख्यालय स्थित एआर कोऑपरेटिव के दफ्तर परिसर में तीन दिवसीय धरने की शुरुआत की। सचिवों का कहना था कि पूरी निष्ठा से काम करने के बावजूद न तो उन्हें वेतन दिया जा रहा है न ही सुविधाएं। इतना ही नहीं आए दिन सहकारी अधिनियम में नए संशोधन कर सचिवों को परेशान किया जा रहा है। हड़ताली सचिवों ने आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता की ओर से पूर्व में जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक समिति को 25 हजार रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता देने की मांग की। इसके अलावा समिति कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान जल्द करने व सचिवों को कैडर सचिव पर समायोजित करने के बाद ही बाहर से भर्ती करने की मांग की। सचिवों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एआर कोऑपरेटिव को दिया। धरने में जिलाध्यक्ष जगजीवन प्रसाद तिवारी, महामंत्री जितेंद्र कुमार शुक्ल, सतीश चंद्र मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, संजय द्विवेदी, दयाराम शुक्ल, राममूर्ति यादव व शिवमूर्ति तिवारी सहित सभी सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें