रॉबर्ट्सगंज एक होटल में सोनभद्र डॉडिया नाइट 4.0 में शामिल प्रतिभागी महिलाएं। संवाद
सोनभद्र। नगर के सिविल लाइन स्थित एक होटल परिसर में रविवार शाम सोनभद्र डांडिया नाइट 4.0 का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने डांडिया-गरबा की प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और संगीत की धुनों के बीच प्रतिभागियों ने जमकर उत्साह दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे ने फीता काटकर किया। जायसवाल यूथ क्लब, जायसवाल यूथ महिला क्लब और हेलो किड्स के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बादल केशरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डांडिया और गरबा की धुनों पर बच्चों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक सभी थिरकते नजर आए। आयोजक बादल केशरी ने कहा कि सोनभद्र डांडिया नाइट का उद्देश्य लोगों को एक मंच पर लाकर संस्कृति, उत्सव और मनोरंजन को बढ़ावा देना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश जायसवाल, नीलम जायसवाल, पूजा सिंह, चंद्र प्रकाश, शिवम केशरी, अमित केशरी, पवन जायसवाल, मोहन जायसवाल और विशाल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।