फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रामसरोवर तालाब में नहाने उतरा युवक डूबा, साढ़े पांच घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज रामसरोवर तालाब में युवक के डूबने पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह के पास रामसरोवर तालाब में बृहस्पतिवार की शाम नहाने के लिए उतरा एक युवक गहराई में जाने के कारण डूब गया। देर रात तक पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तकरीबन साढ़े पांच घंटे बाद नाै बजे उसका शव निकाला गया। उसकी तलाश के लिए वाराणसी से एसडीआरएफ टीम भी बुलाई गई। हमीद नगर निवासी आरिफ उर्फ पाशा (24) शाम चार बजे के करीब रामसरोवर तालाब पर नहाने के लिए गया हुआ था। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जब तक लोग उसे बचाने के लिए पहुंचते, वह गहराई में समा गया। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपराध निरीक्षक डीपी यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचकर और डूबे युवक की तलाश शुरू करा दी गई। एएसपी अनिल कुमार, सीओ रणधीर मिश्र ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। रात करीब साढ़े नाै बजे रेस्क्यू ऑपरेशन के दाैरान युवक का शव तालाब से बरामद हुआ। क्राइम इंस्पेक्टर डीपी यादव ने बताया कि युवक की लंबे समय तक तलाश की गई। इसके लिए वाराणसी से एसडीआरएफ की टीम को बुलावा भेजा गया था, लेकिन इससे पहले ही शव मिल गया। पिछले माह एक व्यक्ति की इसी तालाब में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें