फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसों में युवक की मौत, शाखा प्रबंधक समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानाें पर शनिवार को हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। घायलों नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पहली घटना बीजपुर से रेणुकूट मार्ग पर सेंदूर मोड़ के पास हुई। रेणुकूट की ओर तेज रफ्तार में जा रही निजी बस की चपेट में आने से नेमना गांव निवासी तीरथ (23) पुत्र रामा की मौत हो गई। सेंदूर निवासी सोहन लाल (25), राहुल (24) और आर्यावर्त बैंक जरहा के शाखा प्रबंधक पुष्कर मिश्रा (30) घायल हो गए। सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया।
वहीं दूसरी घटना में रेणुकूट की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने कोल डिपो के पास टेंपो को टक्कर मार दिया। इस घटना में टेंपो सवार शाहरूख (26), मोहम्मद नुरैन (21, सुभान नियाजी (28) रामपुर, शाहफैज (24) और मोहम्मद उस्मान (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतबहनी में भर्ती कराया गया। वहां सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें