बभनी। थाना क्षेत्र के इकदीरी गांव निवासी एक युवक की मौत सोमवार की रात उपचार के दौरान हो गई। जानकारी होने पर घरवाले रामकलेश 30 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बभनी ले गए। यहां मंगलवार को उपचार के दौरान रामकलेश की मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई रामनरेश की तहरीर पर शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेेगा।