फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में बुधवार को हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। खुटहां निवासी सीताराम का पुत्र आशुतोष (22) बुधवार सुबह खेत में सिंचाई करने गया था। उसी दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। आनन-फानन में परिजन उसे निजी साधन से सीएचसी घोरावल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक आशुतोष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घोरावल कोतवाली के एसआई समरजीत यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें