फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव के खुर्शी टोला में विषाक्त पदार्थ खाने से ज्ञान सिंह गोंड (40) पुत्र रामकिशुन गोड़ की बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे मौत हो गई। युवक ने किसी बात को लेकर घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। वहां रात करीब दस बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब चार बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिला पंचायत सदस्य बघाडू प्रतिनिधि हृदय नारायण गोड़ ने बताया कि परिजनों ने शाम घर के पास से गुजरी लौवा नदी तट पर शव दाह संस्कार कर दिया। कोतवाली के एसएसआई वसुंधरा यादव ने बताया कि कीटनाशक से व्यक्ति की मौत हुई थी। विषाक्त खाने के वजह के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें