घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ चौराहे पर सोमवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मिर्जापुर जनपद के चौसा मोड़ के पास ग्राम धोबही बरजी निवासी संजय चौहान (28) पुत्र बीरबल की ससुराल पेढ़ गांव में है। सोमवार की शाम वह गांव में पैदल ही टहल रहा था। घोरावल से मड़िहान की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी गोपाल जी गुप्ता व चौकी इंचार्ज वंशनारायण राय मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।