फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर रामगढ़ कस्बे में बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पैदल घर जाते समय बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामगढ़ कस्बा निवासी शिवम (27) बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे अपने साथी राजकुमार शर्मा के साथ पैदल ही तियरा गांव से रामगढ़ स्थित अपने घर जा रहा था। दोनों दोस्त कस्बे के संगम इंटर कॉलेज के पास पहुंचे थे, तभी राबर्ट्सगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने शिवम को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना में बाइक सवार सोनू (28) निवासी चेरुई भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ। शिवम के साथी राजकुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से शिवम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बाइक सवार सोनू को पीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक शिवम दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। घटना के वक्त शिवम की मां मुन्नी कहीं बाहर गई हुई है। जानकारी होने पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
सड़क हादसे में युवक घायल
सोनभद्र। सदर कोतवाली अंतर्गत चंडी तिराहा के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान अनिल (24) पुत्र रामाधार निवासी बीजपुर के रूप में हुई। हादसे में उसका दोनों पैर फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें