सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी गांव में धान की कटाई कर रहे हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम हार्वेस्टर से धान की कटाई हो रही थी। जिसे राजस्थान का रहने वाला एक व्यक्ति चला रहा था। जबकि शाहजहांपुर का रहने वाला मैकुलाल 26 भी मौजूद था। जो किसी काम से नीचे था। कटाई के दौरान मशीन से उसे अपने अंदर खिंच लिया। जिससे कटकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सतीश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल परिसर स्थित मर्चरी में रखवा दिया। वहीं मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई है। हालांकि परिजन बृहस्पतिवार की शाम तक भी जिला अस्पताल नहीं पहुंच सके थे।