फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क पर गिरते ही बेकाबू बस ने कुचला, युवक की मौत

विज्ञापन
बभनी स्टेट बैंक के पास घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। स्थानीय थानांतर्गत बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्टेट बैंक बभनी के पास बाइक खड़ी कर सड़क गिरे अर्जुन (29) की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वह क्षेत्र के घघरी गांव के पोखरिया टोला का निवासी था और अपनी बहन के घर खोतोमहुआ गांव से लौट रहा था। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अर्जुन ने सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी की थी। इसी दौरान वह अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा। तभी अंबिकापुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तत्काल एंबुलेंस बुलाई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बभनी पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से पुलिस को सिगरेट का पैकेट, गुटखा और शराब का एक पाउच मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त की और उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। बभनी थाना प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें