फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कोरट गांव के पास बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चोपन थाना क्षेत्र के बड़गवां निवासी जय सिंह (30) बाइक से घोरावल आ रहे थे। इसी दौरान कोरट गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में जय सिंह के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सीटी स्कैन और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें