रेणुसागर। रेणुसागर चौकी क्षेेत्र निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन मे परिजनों ने अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अन्त्यपरिण के लिए भेज दिया।
चौकी क्षेत्र के परासी गांव निवासी राहुल गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता उम्र 19 वर्ष बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों से सल्फास की गोली खा लिया। कुछ देर बाद अचानक उसे उल्टी होने लगी। परिजनों ने देखा तो तत्काल उसे औड़ीमोड़ स्थित सदभावना अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए युवक को नेहरू के लिए रेफर कर दिया। परिजन युवक को नेहरू लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसका ईलाज शुरू किया। वृहस्पतिवार की देर शाम युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घर मे मातम छा गया। राहुल घर मे बड़ा लड़का था। हाल ही मे उसने डीजे का नया कारोबार शुरू किया था। आसपास के लोगों का कहना है कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था। मौत की सूचना पर सिंगरौली पुलिस ने शव का पंचनामा कर अन्त्यपरिक्षण के लिए बैढ़न भेज दिया।