कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को स्कूल में फीस माफी की मांग को लेकर ज्ञापन सौपते युकां के कार्यकर्त?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विद्यालयों में तीन माह की बच्चों की फीस माफ करने की मांग उठाई है। बुधवार को संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कोरोनाकाल में मंदी के मद्देनजर छात्रों की फीस माफ की जाए। तीन महीने स्कूल पूर्णतया बंद थे और महामारी के समय हर व्यक्ति पर इसका पूरा प्रभाव पड़ा है। डीजल-पेट्रोल का मूल्य भी बढ़ा है जिससे महंगाई भी बढ़ी है। व्यापार बंद होने से व्यापारी भी कमजोर हुआ है। डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि का असर किसानों पर भी पड़ा है। खेती के समय में डीजल का इतना ज्यादा दाम बढ़ना उनके ऊपर अतिरिक्त भार है। देखा जाए तो हर वर्ग इस महामारी में पूरी तरीके से प्रभावित हुए हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर सूरज वर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष ओमकार पांडेय मौजूद रहे।