फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला चौराहा पर महंगाई के विरोध में ताली-थाली बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय ने कहा कि नोटबंदी के कारण आर्थिक मंदी से लाखों लोगों की आय में कमी हुई, लेकिन सरकार उन्हें राहत देने की बजाय महंगाई का बोझ लाद रही है। जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी ने कहा कि इस साल अकेले भाजपा सरकार ने कीमतों में 47 बार बढ़ोतरी की। पिछले साल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 26.79 और 25.02 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा ने कहा कि 12 जुलाई को पुन: विरोध प्रदर्शन और 14-15 जुलाई को पेट्रोल पंप के बाहर हस्ताक्षर अभियान, 17 जुलाई को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में एनएसयूआई के नेशनल कोआर्डिनेटर विवेक सिंह पटेल, प्रदेश सचिव शुभम शुक्ला, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, निगम मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, अभिषेक जायसवाल, प्रदीप चौबे, गुंजन श्रीवास्तव, मोहम्मद अकरम, सन्नी शुक्ला, प्रमोद पांडेय, संजय बियार, अनिल बियार, सिप्पू सेठ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें