फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मां और दीवान पर हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मां की पिटाई और बचाव में पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोपी युवक के खिलाफ शाहगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। गैर इरादतन हत्या के आरोप में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के ढुटेर गांव निवासी सावित्री देवी पत्नी ज्ञानदाश पांडेय से उसके बेटे रोहित पांडेय ने एक मई को संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद कर लिया। गालीगलौज करने लगा। मना करने पर मां पर ईंट से हमला कर दिया। बीचबचाव करने वाले ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया।
सूचना पाकर शाहगंज पुलिस के दीवान संजय सिंह, चौकीदार सुभाष पासवान और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इसमें दीवान संजय सिंह का सिर फट गया। स्थिति बिगड़ते देख शाहगंज थाने से बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची। किसी तरह से युवक को काबू किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय पाल ने बताया कि आरोपी के जीजा जुगलेश पाठक की तहरीर के आधार पर आरोपित रोहित पांडेय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। लोक सेवक को उसके कर्तव्यों को करने से रोकने और चोट पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें