फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुरानी रंजिश में छोटे भाई ने की थी अर्जुन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। कोतवाली क्षेत्र के फफराकुंड गांव में शुक्रवार की रात वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन में पुरानी रंजिश में हत्या करने की बात सामने आई है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। ओबरा थाने में शनिवार को ग्राम पंचायत पनारी के फफराकुंड निवासी फूलवंती ने तहरीर देकर बताया था कि उसके पति अर्जुन (60) शुक्रवार की रात घर के बाहर सिवान में स्थित घर के आंगन में सो रहे थे। वह दूसरे हिस्से के बरामदे में सो रही थी। रात करीब एक बजे सबसे छोटा देवर छोटेलाल घर में पहुंचा और सोते समय अर्जुन पर बलवा से हमला बोल दिया। हमलावर ने अर्जुन के सिर, गर्दन और चेहरे पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। गत 17 जुलाई को भी जानवरों के चरने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। इस पर ओबरा पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की थी। कुछ दिन पहले फिर दोनों में जानवरों को लेकर विवाद हुआ। इससे नाराज छोटेलाल ने अपने बड़े भाई पर बलवा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी छोटेलाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ओबरा थाना प्रभारी अविनाश सिंह, एसआई कुंवर सिंह, हेड कांस्टेबल हेमंत बारी, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल मनीष राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें