फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक चलाने की जिद युवती पर पड़ी भारी, सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
यूवती की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पर रोते बिलखते परिजन, जागरूक पाठक
विज्ञापन
घोरावल (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत स्थित हरैया पहाड़ी पर शनिवार शाम सड़क हादसे में बाइक चला रही नीलम (22) की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका रिश्तेदार आशीष कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी नीलम (22) पत्नी अशोक मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के खुटारी निवासी अपने रिश्तेदार आशीष कुमार (20) के साथ बाइक से घोरावल आई थी। घायल आशीष ने बताया कि शाम करीब पांच बजे दोनों वापस लौट रहे थे। पेढ़ गांव में नीलम ने बाइक चलाने की जिद की। पहले उसने मना किया लेकिन बाद में बाइक उसे सौंप दी और खुद पीछे बैठ गया। आरोप है कि दोनों जुड़िया जाने के बजाय कलवारी की ओर बढ़ गए। हरैया पहाड़ी के पास एक चार पहिया वाहन से पास लेने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को सीएचसी घोरावल ले गए, जहां चिकित्सकों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया। आशीष का उपचार चल रहा है। नीलम को तीन छोटे बच्चे हैं। उसका मायका मिर्जापुर के घोरावल क्षेत्र के जुड़िया गांव में है। वह एक महीने से मायके में रह रही थी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजने की कार्रवाई जा रही है।

यूवती की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पर रोते बिलखते परिजन, जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें