स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरी सोनवानी गांव में बृहस्पतिवार रात घर की बल्ली से नायलॉन की रस्सी के सहारे युवती का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पिपरी गांव निवासी रिया यादव (20) शाम को बाहर से घर आई और अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिजन उसे बुलाने पहुंचे तो वह कच्चे मकान की छत की बल्ली से रस्सी के सहारे लटकी मिली। परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद