जंगल में एक सूअर का पीछा करते हुए फायर भी किया, लेकिन वह भाग गया। इसी दौरान उन्हें नाले के पास झाड़ियों में कुछ हलचल दिखी। यह सोचते हुए कि सूअर झाड़ियों में ही छिपा होगा, दोनों ने फिर से गोली दाग दी। यह गोली झाड़ियों के पीछे मौजूद शंकर को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। जंगल में लकड़ी काटने गई गांव की एक लड़की युवक के साथ थी। छर्रा लगने से वह घायल हो गई।
दोनों जब शिकार लेने वहां पहुंचे तो शंकर को मृत देख सन्न रह गए। इसी बीच जख्मी लड़की वहां से फरार हो गई थी। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बारूदी गन (शिकार में उपयोग आने वाला) भी बरामद हुआ।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई ग्राम पंचायत के बसही गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में क्लीनिक संचालक की मौत हो गई। वह देर रात पार्टी से घर लौटा और सुबह बिस्तर पर मृत पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थानांतर्गत भीटी गांव निवासी दिनकर भारती (25) पुत्र विनोद भारती घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बसही गांव में किराए के मकान में करीब दो साल से क्लीनिक चलाता था। पास के ही सिरसाई गांव में उसकी बहन का घर है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात वह अपनी बहन के घर पार्टी में गया था। देर रात करीब 10 बजे वह पार्टी से लौटकर क्लीनिक में शटर बंद कर सो गया।
मकान मालिक के बेटे ने जब सुबह उसे देर तक सोते देखा तो शटर पीटा, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद वह पीछे के दरवाजे से अंदर गया तो दिनकर बिस्तर पर मृत पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की खबर सुनकर मृतक दिनकर के माता-पिता व परिजन भी मौके पर पहुंचे। सीओ अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय, इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। मृतक दिनकर अविवाहित था और दो भाइयों में बड़ा था। सीओ के मुताबिक शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।