फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दोस्त के साथ ससुराल से लौट रहा था युवक, दोनों की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर सडक हादसे में मृतक के शोकाकुल परिजन।संवाद
विज्ञापन
करमा (सोनभद्र)। रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के पास सोमवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र पाल (22) और मुन्ना (25) की मौत हो गई। वे बाइक पर हिंदुआरी से मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे। उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिर्जापुर जिले के मड़िहान थानाक्षेत्र के कलवारी माफी गुरुदेव नगर निवासी सुरेंद्र पाल अपने साले को छोड़ने के लिए हिंदुआरी आया था। उसके साथ राजगढ़ थाना क्षेत्र के धुरकर गांव निवासी मुन्ना भी था। देर रात सुरेंद्र और मुन्ना बाइक से घर लौटने लगे। करीब साढ़े नौ बजे करमा थानाक्षेत्र के खैराही गांव के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मुन्ना को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लोढ़ी ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना पर करमा पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेज दिया। इसके बाद दोनों के घर वालों को अवगत कराया गया। मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र और मुन्ना गाड़ी चलाते थे। उनकी आपस में दोस्ती थी। सुरेंद्र दो भाइयों में छोटा था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। वहीं मुन्ना भी चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। करमा थानाध्यक्ष सूर्यभान ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें