फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ससुराल से लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित एक मैरेज लाॅन के पास शनिवार की रात बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल छोड़कर घर लौट रहा था। रविवार को उसके साले की शादी थी। घटना से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के ओईनी मिश्र गांव निवासी सोनू बियार (25) पुत्र रमाशंकर उर्फ मुन्ना बियार की ससुराल घोरावल थाना क्षेत्र के सरवट गांव में है। उसके साले मनीष बियार की रविवार को शादी होनी थी। एक दिन पहले पत्नी मानवती और बच्चों को ससुराल पहुंचाकर सोनू बाइक से वापस अपने गांव ओइनी मिश्र जा रहा था। देर रात शाहगंज कस्बे में रॉबर्ट्सगंज की ओर से आ रही बेकाबू ट्रक की चपेट में सोनू आ गया। सड़क पर गिरे सोनू को कुचलते हुए चालक ट्रक लेकर घोरावल की ओर तेज रफ्तार से भाग गया।
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी अंजनी राय ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, दामाद के दुर्घटना में मौत की सूचना पर सरवट गांव में कोहराम मच गया। मृतक सोनू को दो बच्चे हैं। वह चेन्नई में रहकर मजदूरी का काम करता था। साले और अपनी बहन की शादी में शामिल होने आया था। दो दिन पहले ही अपनी बहन की शादी कर विदाई की थी, लेकिन साले मनीष की शादी में वह शामिल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें