महज छह घंटे के अंदर रविवार तड़के पौने पांच बजे सूरज सिंह को वाराणसी बीएचयू गेट से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अंतिम समय तक युवक अपहरण करने की बात पर अड़ा रहा। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो टूट गया और अपहरण की बात को सिरे से खारिज कर दिया।
उसने बताया कि घर वालों से पैसे लेने के लिए मनगढंत कहानी गढ़ी। युवक के सकुशल पहुंचने पर पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवक को दोबारा इस तरह की हरकत न करने की हिदायत देते हुए परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि युवक एनसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी का कर्मचारी है।