फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कुल्हाड़ी के हमले में युवक जख्मी, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के किरहुलिया गांव के टोला इमलिया निवासी युवक पर मनबढ़ ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। पीएचसी तियरा में प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

किरहुलिया के इमलिया टोला निवासी भैयालाल (25) पुत्र बनारसी गांव से अपने घर जा रहा था। रास्ते में अचानक कुल्हाड़ी से भैयालाल पर मनबढ़ ने वार कर दिया। कुल्हाड़ी से हमले में भैयालाल की बांई आंख के नीचे चेहरे पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर गया। एंबुलेंस से घायल को पीएचसी तियरा ले जाया गया, जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक इसके पहले भी आरोपित ने कुल्हाड़ी से वन विभाग के कर्मी सहित दो लोगों पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें