सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर गांव की कोइलहिया बस्ती में शनिवार को घर में तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। कोइलहिया बस्ती निवासी विकास यादव उर्फ विक्की (26) पुत्र रामप्रकाश के घर में शनिवार को लाइन फाल्ट हो गया।
वह खुद से उसे ठीक करने में जुट गया। बिना आपूर्ति बंद किए, वह तार जोड़ने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। तेज झटका लगने से वह अचेत हो गया। परिजन तार से छुड़ा कर युवक को सीएची मधुपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विकास के दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।