सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली के महुरेसर गांव निवासी एक युवक ने बुधवार को पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि महुरेसर निवासी युवक दीपू उपाध्याय (35) ने पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी है। मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।