वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध गांव में शनिवार को एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पटवध गांव निवासी लालता (22) शनिवार को कुएं पर गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई। पास-पड़ोस के लोगों की मदद से किसी तरह से उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन भाई में सबसे छोटे लालता की अभी शादी नहीं हुई थी। उधर रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि युवक की कुएं में गिरने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं पड़ी है।