फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बेकाबू ट्रेलर ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिपरी थाना क्षेत्र के खाटू श्याम मंदिर के पास रविवार की रात बेकाबू ट्रेलर ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर को पुलिस ने पकड़कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी शमीम खाड़पाथर में मकान बनाकर रहते हैं। मुर्धवा में उनकी ट्रक टायर रिपेयरिंग की दुकान है। रेणुकूट चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे के मुताबिक रविवार की रात करीब नौ बजे शमीम का पुत्र इम्तियाज (20) बाजार से सामान खरीदने रेणुकूट की तरफ से पैदल जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक कोयला लदे ट्रेलर ने ओवरटेक के चक्कर में युवक को कुचल दिया। इससे मौके पर ही इम्तियाज की मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनाें में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें