फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मायके से नहीं लौटी पत्नी तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के जिगनटोला सागोबांध गांव में एक युवक ने पलाश के पेड़ से गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी के मायके से न लौटने से वह क्षुब्ध था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सागोबांध के जिगनटोला निवासी बुद्धि नारायण (27) पुत्र मनराज की पत्नी मायके गई थी। पत्नी की विदाई कराने सोमवार को वह अपनी ससुराल छत्तीसगढ़ गया था। रात में खाना खाने के बाद उसने अपनी पत्नी से घर चलने के लिए कहा।
देर रात होने का हवाला देते हुए पत्नी ने सुबह चलने की बात कही। बुद्धि नारायण को यह बात नागवार लगी। नाराज होकर वह रात में ही ससुराल से घर चल दिया। यहां लौटकर घर से कुछ दूरी पर गजमरी कच्ची सड़क के किनारे पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें