फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: युवक ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। थाना क्षेत्र के डब्लूआई काॅलोनी में शनिवार को एक युवक का कमरे में फंदे पर लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टपार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

अनपरा नगर पंचायत के डब्लूआई काॅलोनी निवासी शेख अजहर (28) शुक्रवार की देर शाम परिवार के साथ भोजन करने के बाद सोने चला गया। सुबह देर तक भी कमरे से बाहर न आने पर मां जब अजहर को उठाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। घरवालों ने जब खिड़की से झांककर देखा तो अजहर का शव गमछे के सहारे फंदे से झूल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस छत का शेड हटाकर अंदर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
पुलिस मौत के कारणों की छानबीन कर रही है। अजहर मूल रूप से झारखंड के गढ़वा के रेहला का रहने वाला था। माता-पिता के साथ डब्लूआई काॅलोनी में रहता था। पिता घर के आगे छोटी सी किराना दुकान चलाते हैं। अजहर परियोजनाओं में वेल्डिंग का कार्य करता था। करीब दो वर्ष पूर्व में उसकी शादी हुई थी। दो दिन पहले पत्नी अपने मायके गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें