फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर 12 बोर की एसएमबीएल बंदूक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अनपरा थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुलडोमरी के नगहा मोड़ खजूरा में एक युवक बंदूक लेकर कहीं जा रहा है। क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम को तत्काल भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक की घेराबंदी कर बंदूक के साथ युवक को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम लल्लन खरवार निवासी खजुरा कुलडोमरी बताया। युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें