सोनभद्र। बीआरडी पीजी काॅलेज दुद्धी में इग्नू की तरफ से एक साथ दो कोर्स कर सकते हैं। यूजीसी के नए दिशा निर्देश के आधार पर अब छात्र एक साथ दो कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। ऐसी स्थिति में एक कोर्स रेगुलर एवं दूसरा ऑनलाइन माध्यम से हो सकता है। यह जानकारी भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में स्थित इग्नू (48039) केंद्र के प्रभारी डॉ. हरिओम वर्मा ने दी।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित इग्नू के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि इग्नू में सामान्य कोर्स के साथ सभी की रूचि एवं रोजगार परक विभिन्न विषय भी उपलब्ध है। प्रवेश लेने वाले छात्रों को प्रवेश शुल्क में ही किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। इग्नू में प्रवेश लेने के लिए कोई भी छात्र डॉ. वर्मा से राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में संपर्क कर सकता है।