फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश विसर्जन और भंडारे के साथ यज्ञ समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। बीना क्षेत्र के चंदुआर गांव स्थित श्री मोहन ब्रह्म बाबा प्रांगण में चल रहे 10 दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का समापन सोमवार को कलश विसर्जन एवं भव्य भंडारे के साथ हुआ। दोपहर बाद से हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया। यज्ञाचार्य श्री ब्रजराज देव पांडेय महाराज की देखरेख में गाजे बाजे के साथ यज्ञमंडप में स्थापित कलश लेकर मोहन ब्रह्म बाबा देव स्थल पर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर चंदुआर, घरसडी, कोहरौल गांव का चक्रमण करते हुए रिहंद जलाशय पहुंच वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यजमान रमाकांत दुबे ने कलश विसर्जन किया। इसके बाद महायज्ञ मंडप पहुंचकर भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया गया। मुख्य रूप से श्री मोहन ब्रह्म बाबा महायज्ञ समिति के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद दुबे, कृष्ण दुबे, रामरक्षा दुबे, श्याम सुंदर दुबे, गुलाब चंद, ज्ञानेंद्र बहादुर द्विवेदी, बाबा मणि दुबे, अमरेश चंद्र दुबे, विजय नारायण शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें