फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चमेली और गुड़हल के फूल चढ़ाकर की मां ब्रह्मचारिणी की आराधना

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज आदिश​क्ति दुर्गा ट्रस्ट मंदिर की भव्य प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए जिले भर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ और जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, सातों मइया शीतला मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, दुर्गा मंदिर और बरकरा गांव स्थित काली मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। नवरात्र के दौरान बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ को देखते हुए चौराहा पर बैरिकेड लगाए थे गए। सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेन मार्केट दुर्गा मंदिर में भी नवरात्र के दौरान विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के पश्चात आयोजक विजय जैन ने भक्तों में प्रसाद वितरित किया।

रॉबर्ट्सगंज आदिशक्ति दुर्गा ट्रस्ट मंदिर की भव्य प्रतिमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें