फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के आदेश का पालन करें कार्यकर्ता : अनिल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक ब्लॉक सभागार में मंडल अध्यक्ष दीपक शाह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से दिए गए दिशा निर्देश पर काम करना है। संगठन को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर जो भी निर्देश मिलता है, उसका हमें पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ख्याल रखती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को पार्टी के आदेश का पालन करना चाहिए। बैठक में दुद्धी व विंढमगंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। संचालन अंशुमान राय ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, चेयरमैन कमलेश मोहन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, विंढमगंज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, रामनारायण शर्मा, मनोज सिंह बबलू, प्रेमनारायण सिंह मोनू, प्रदीप शर्मा, दिग्गज जौहरी, मीरा सिंह गोंड, रिंकी जायसवाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें