म्योरपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के उत्थान के लिए गंभीर है। मजदूर आनलाइन आवेदन कर योजनाओं का लाभ उठा सकता है। वह मंगलवार की दोपहर बतौर मुख्य अतिथि तापीय परियोजना के सीआईएसएफ मैदान में श्रम विभाग की ओर से आयोजित साइकल वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि अनपरा सीजीएम त्रिभुवन तिवारी, उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कुल डोमरी, पिपरी सोनवानी, परासी, रणहोर, बेलवादह, जोगेंद्रा, ककरी, बैरपान, बांसी के 1600 मजदूरों को साइकल दी गई। हिंद मजदूर सभा के एसके सिंह, विश्राम बैसवार, जोगेंद्रा प्रधान मोहरलाल, रामचंद्र यादव, जुल्फिकार अली, एलबी यादव, विष्णु बैसवार, बीडीसी सदस्य सतीश दुबे आदि मौजूद रहे।