फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरकर श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रिजुल गांव में मंगलवार को हर घर नल योजना के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। मामले में सुरक्षा नियमों का घोर उल्लंघन कर कार्य कराने की बात सामने आ रही है। सीओ संजीव कटियार व क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह नेेे मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। शव को घोरावल सीएचसी में रखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के जुड़ौली कोलानी निवासी सुनील (30) पिछले एक वर्ष से रिजुल स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। इसी गांव में सोन नदी के किनारे हर घर जल योजना के तहत बन रही पानी की टंकी के कार्य में वह मजदूरी करता था। मंगलवार को वह ऊंचाई पर चढ़कर कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह टंकी से नीचे गिर गया। आनन-फानन वहां मौजूद ठेकेदार के कर्मचारी उसे घोरावल सीएचसी ले आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ संजीव कटियार व क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में पूछताछ की। सीओ संजीव कटियार ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की गई। मौके पर ठेकेदार नहीं मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि बिना सेफ्टी उपकरणों के मजदूरों से काम कराया जा रहा था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें