फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिला मंच ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सुरक्षा का लिया वचन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में सुरक्षा में लगें जवानों को राखी बांधती मारवाड़ी महिला युवा मंच की टीम। स्रोत स्
विज्ञापन
मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा रॉबर्ट्सगंज की ओर से शुक्रवार को रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर पर्व मनाया गया। महिला सदस्यों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनसे समाज और महिलाओं की सुरक्षा का वचन लिया। महिला सदस्यों ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अपनी ड्यूटी निभाते हुए लोगों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच की अध्यक्ष सुनीता सांवरिया, कोषाध्यक्ष पूनम केडिया, सचिव चित्रा जालान, महिला मंडल अध्यक्ष अनीता थर्ड, निवर्तमान अध्यक्ष ऋतु जालान, रिंकी जालान, शुचिता खेतान समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें