फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिलाओं को कलम की ताकत को समझना होगा- प्रतिभा सूर्या सिंह उरैती

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे से सटे महारानी दुर्गावती स्थल पर मंगलवार को महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस मनाया गया। सबसे पहले आदि बड़ा देव, बावनगढ़, सतावन परगना के देवी देवताओं की अर्चना की गई। मुख्य अतिथि जीतसिंह खरवार ने कहा कि आदिवासी छात्रों को शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार से कन्या विद्यालय के लिए मांग कर पूरा कराने का काम करेंगे। सोनभद्र जिला आदिवासियों का इतिहास है। बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित करेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रतिभा सूर्या सिंह उरैती ने कहा कि महिलाओं को कमल की ताकत को समझना चाहिए। शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। वीरांगना दुर्गावती ने अपना चरित्र आचरण के साथ समझौता नही किया। आदिवासी परिवार आगामी पीढ़ियों को मूल रूप से शिक्षा देने का काम करें। इस मौके पर संजय गोंड़ धुर्वे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल, मनोज सिंह बबलू, मीरा सिंह गोंड़, रामसूरत सिंह नेटी, फौजदार सिंह परस्ते ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रामफल पोया, हीरामणि सिंह, रामशरण, भकोषन पनिका, चंद्रमणि, दीपक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें